Back to News

मंगेतर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए युवक ने खाया सेक्स वर्धक दवा, लेकिन जब मंगेतर मिलने पांहुची तब..

मंगेतर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए युवक ने खाया सेक्स वर्धक दवा, लेकिन जब मंगेतर मिलने पांहुची तब..

गुरुग्राम 26 अप्रैल 2026 - आधुनिकता के इस दौर में इंसान हर वो कर्म करना चाहता है जिससे उसे सुख मिले लेकिन कई बार इस सुख के चक्कर में मौत से सामना हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश गुरुग्राम से सामने आया है, जहां सेक्स पॉवर की गोली का ओवर डोज लेने के चलते 19 साल लड़के की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी रोहित लाल नई दिल्ली स्थित क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया में कार्यरत था और गुरुग्राम में किराए के पीजी फ्लैट में रह रहा था। हाल ही में रोहित की शादी तय हुई थी। शादी से पहले ही रोहित अपने मंगेतर के साथ रोमांस करने के लिए उसे अपने फ्लैट में बुलाया था। लेकिन चरम सुख के लिए रोहित ने काफी मात्रा में सेक्स वर्धक दवाओं का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

रोहित के सहकर्मीयो की मानें तो दोनों रोजाना साथ में ऑफिस जाते थे, लेकिन गुरुवार को रोहित को लगातार फोन करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। कुछ अनहोनी की आशंका होने पर सहकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर रोहित के कमरे में प्रवेश की तो मृतक के पास से कुछ दवाइयों और हेल्थ सप्लीमेंट्स के रैपर भी बरामद हुए हैं। 

शुरुआती जांच में सामने आया है कि रोहित ने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था, आशंका जताई जा रही है कि उसने सेक्स बढ़ाने वाले ड्रग्स लिए जिसके ओवरडोज से हार्ट अटैक के बाद मौत हो गई। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही विसरा और बरामद दवाइयों को जांच के लिए FSL भेजा गया है। मौत के सही कारणों का खुलासा विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।