Back to News

07 सौ नगद के साथ सक्ती का सबसे छोटा सटोरिया सुन्दर दास गिरफ्तार, IPL सटोरियों तक नही पँहुच रहे है पुलिस के हाथ

07 सौ नगद के साथ सक्ती का सबसे छोटा सटोरिया सुन्दर दास गिरफ्तार, IPL सटोरियों तक नही पँहुच रहे है पुलिस के हाथ
सक्ती 26 अप्रैल 2026 - IPL सीजन 2026 में सक्ती कोतवाली पुलिस ने हर बार की तरह इस बार भी एक मामूली कार्यवाही करते हुए सट्टा बाज़ार की सबसे छोटी मछली सोंठी निवासी सटोरिया सुन्दर दास महंत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा में 07 हजार कीमत की एक मोबाईल, सट्टापट्टी और 510 रूपये नगद इस तरह कुल जुमला 7510 रुपया जप्त कर सटोरिया सुन्दर दास मंहत पिता सम्मेदास महंत उम्र 57 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11 सोंठी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06, 07 के तहत कार्यवाही की है।
 
सक्ती थाने से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक यह कार्यवाही सायबर सेल और मुखबिर के सूचना पर की गई है लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि सक्ती पुलिस और सायबर सेल को IPL में सट्टा खेला रहे बड़े सटोरियों की जानकारी आखिर क्यों नही मिल पा रही है।
 
सट्टे के गढ़ सक्ती को छोड़ कर छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों से IPL में सट्टा खेलाने वाले सटोरिये गिरफ्तार हो रहे है लेकिन सक्ती पुलिस है कि सुन्दर दास महंत जैसे छोटे अंक सटोरियों को 510 रुपये नगद के साथ पकड़ कर अपनी ही पीठ थपथपा रही है।