GPM 30 अप्रैल 2026 - गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। यहां एक साथ 14 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में एसपी मनोज खेलारी ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में जिनमें 5 टीआई (निरीक्षक), 2 सब इंस्पेक्टर (उप-निरीक्षक), 1 एएसआई (सहायक उप-निरीक्षक), 2 प्रधान आरक्षक और 4 आरक्षक शामिल हैं। इस फेरबदल के साथ ही जिले के प्रमुख थानों और शाखाओं की जिम्मेदारी नए चेहरों को सौंपी गई है। नई व्यवस्था के अनुसार, शनिप रात्रे को गौरेला थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है, जबकि शैलेंद्र सिंह को मरवाही थाना प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।
जिले की यातायात व्यवस्था को सुधारने का जिम्मा अब सिद्धार्थ शुक्ला संभालेंगे, जिन्हें यातायात प्रभारी नियुक्त किया गया है। अंजना केरकेट्टा को नवगठित अजाक थाना के साथ-साथ महिला थाना प्रभारी का दोहरा दायित्व दिया गया है। वहीं मनोज हनौतिया को साइबर सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।